लोहरदगा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने मुखियाओं के साथ आयुष्मान कार्ड, पेंशन व फसल बीमा पर पंचायत संबंधी निर्देश दिए
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने सोमवार अपराह्न 3 बजे समाहरणालय सभागार कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी मुखियाओं से साप्ताहिक जनसमाधान संवाद कार्यक्रम "पंचायत कर गोइठ" के अंतर्गत बातचीत की। उपायुक्त ने बताया कि जिले की सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों में आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।