लोहरदगा: लोहरदगा के बंडा गांव में वज्रपात से एक भाई की मौत, आज हुआ पोस्टमार्टम
लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के बंडा गांव में बीते शाम एक दर्दनाक घटना घटी। वज्रपात की चपेट में आने से ऐनुल मिरदाहा के 30 वर्षीय पुत्र मिन्हाज मिरदाहा की मौत हो गई। मिन्हाज अपने भाई के साथ खेत में काम कर रहा था, जब अचानक वज्रपात हुई और वह इसकी चपेट में आ गया था। घटना के बाद उसका मोबाइल भी खराब हो गया।सोमवार दोपहर 1पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।