लोहरदगा: लोहरदगा न्यू पुलिस लाइन में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, पुलिसकर्मियों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
आगामी शारदीय नवरात्र को देखते हुए सोमवार की दोपहर 2:15 बजे लोहरदगा न्यू पुलिस लाइन परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आगजनी जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी और सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करना तथा उन्हें जागरूक बनाना था।