विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की नियुक्ति नहीं की जा रही है। प्रदेश सरकार जानबूझकर ऐसा कर रही है। लंबलू से राजनीति द्वेष भावना से तहसीलदार व पटवारी का तबादला किया गया था। दो महीने से तहसीलदार का पद रिक्त है जिस वजह से लोगों को राजस्व संबंधित कार्य करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई गई है।