अनूपपुर: चौकी देवहरा पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में नाबालिग बालिका को खोजकर परिजनों को सौंपा
चौकी देवहरा थाना चचाई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अमिलिहा निवासी 16 वर्षीय बालिका 1 मई की सुबह घर से बिना बताए लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर थाना चचाई में मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।