महागामा: महागामा के सेंट थॉमस स्कूल गोविंदपुर में 2 अगस्त को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन
Mahagama, Godda | Jul 31, 2026 महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम के उद्देश्य से क्राइस्ट राजा अस्पताल गोड्डा एवं सीएमसी वेल्लोर के संयुक्त सहयोग से 2 अगस्त को निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जहां शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर महागामा गोविंदपुर स्कूल सेंट थॉमस स्कूल में सुबह से आयोजित होगा। इसमें 20 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की सभी विवाहित महिलाएं भाग ले सकती है।