इटकी: बिरसा चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं की सोने की चेन लूटी, थाने में महिला ने की शिकायत
Itki, Ranchi | Nov 2, 2024 बिरसा चौक पर दो महिलाओं के गले से 20 ग्राम व 18 ग्राम के सोने की चेन की छिनतई कर ली गयी। इस मामले में हटिया निवासी महिला ने शनिवार शाम करीब 4 बजे जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कहा है कि वह दुकान से दूध लेने गयी थी। उसके साथ एक और महिला थी। जब दोनों स्कूटी पर बैठ गयीं, तभी हेलमेट पहने दो बाइक सवार दोनो से चेन छीन कर फरार हो गए।