जमुई: कुड़ेला गांव में पति से झगड़े के रंजिश में पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Feb 19, 2025 गिद्धौऱ थाना क्षेत्र के कुड़ेला गांव में बुधवार की देर शाम करीब 7:30 बजे घरेलू विवाद में पति विक्रम कुमार पासवान से झगड़ा होने के बाद पिंकी देवी ने जहरीली पदार्थ खा ली। थोड़ी देर के बाद पिंकी देवी की तबियत बिगड़ने लगी। उंसके बाद परिजन द्वारा आनन- फानन में पिंकी देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।