मोहड़ा: तपोवन मलमास मेले की तैयारी जोरों पर
Muhra, Gaya | May 13, 2026 मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल तपोवन में आयोजित होने वाले 30 दिवसीय मलमास मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मलमास मेला को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कुंड की सफाई करा दी गई है तथा रंग-रोगन का कार्य जारी है।उन्होंने कहा कि मलमास मेला के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं