कुरई: भोपाल में कोटवार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, सिवनी के प्रतिनिधियों ने भी की सहभागिता
Kurai, Seoni | Jun 8, 2026 मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड स्थित लाल मैरिज हॉल में आयोजित हुई। सोमवार को बैठक में प्रदेशभर के जिला एवं तहसील अध्यक्ष शामिल हुए। कर्मचारी कल्याण संघ के मंत्री रमेश चंद्र शर्मा और अनुसूचित जाति वर्ग मंत्री मोहन अहरवार भी मौजूद रहे। इस दौरान सिवनी जिले के कोटवार प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भागीदारी की।