जमुई: नशे में धुत टाउन थाना के दरोगा ने उत्पाद थाना में उत्पाद विभाग के एएसआई को मारकर किया घायल, आरोपित दरोगा गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Aug 18, 2024 सरकार के शराब बंदी कानून की उनके मुलाजिम ने ही जमुई में पोल खोलकर रख दी है। ताजा मामला रविवार की दोपहर बाद उत्पाद थाना में सामने आई है। यहां टाउन थाना के पुलिस अवर निरीक्षक केदार उरांव शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे और पिस्टल के बट से एएसआई राकेश सिंह के सिर पर हमला कर दिया, जिससे राकेश सिंह बुरी तरह घायल हो गए।