हनुमानगढ़: ट्रैफिक पुलिस ने रोड सेफ्टी को लेकर बड़ा एक्शन लिया, 30 वाहनों को किया सीज
जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार देर रात्रि चले विशेष अभियान में मॉडिफाइड और बिना नंबर की बाइक दौड़ाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 22 मोटरसाइकिलों को सीज किया, तो वहीं शराब के नशे में वाहन चलाते मिले 8 चालकों के वाहन भी जब्त किए गए।