हज़ारीबाग: हजारीबाग में हाई अलर्ट, बैंक, ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंप पर पुलिस की कड़ी नजर
हजारीबाग में अपराधियों के लिए बड़ा अलर्ट! जिले के बैंक, ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंप अब पुलिस की 24×7 निगरानी में हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 388 महत्वपूर्ण संस्थानों को चिन्हित कर विशेष सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। हर दिन पेट्रोलिंग, हर लोकेशन पर मॉनिटरिंग और कंट्रोल रूम से सीधी नजर—हजारीबाग पुलिस का साफ संदेश, अपराध करने से पहले सौ बार सोचें।