बरेली: मीरगंज पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मीरगंज पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मीरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस को चार फरार वारंटी के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने घर से ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।