बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के पालपुर कमालपुर में दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट
कैंट थाना क्षेत्र के पालपुर कमालपुर में मामूली कहासुनी के बाद 6 से 7 लोगों ने मिलकर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिसमे उसे गंभीर चोटे आई हैं।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई ऐसा महिला ने आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।