बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के खन्ना बिल्डिंग के पास चोरों ने घर में रखे 50 हजार रुपए के सोने चांदी के जेवर किया चोरी
खन्ना बिल्डिंग के पास रहने वाले गुलिस्तान पुत्र सरफराज अहमद ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है। उनका आरोप है कि वह अपने मकान में सो रहे थे उसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखें 50 हजार रूपये के सोने चांदी के जेवर चोर चोरी कर ले गए । पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।