बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के पालपुर कमालपुर की रहने वाली महिला ने दबंगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप SSP से शिकायत
कैंट थाना क्षेत्र के पालपुर कमालपुर की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दबंगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई वह 3 महीने की गर्भवती थी उसके पेट पर लात मार कर उसका बच्चा खत्म कर दिया गया। और पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने इसकी शिकायत थाना पुलिस की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।