छपरा: वरीय एसपी ने जिले के नगरा थाने का किया औचक निरीक्षण
Chapra, Saran | May 5, 2026 वरीय एसपी विनीत कुमार के द्वारा सोमवार की रात 10 बजें के लगभग नगरा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, मालखाना, हाजत एवं साफ-सफाई की विस्तृत समीक्षा की गई। कांडों के त्वरित निष्पादन, विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण, गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए