दमयंती नगर: प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार दमोह पहुंचे, कलेक्टर और एसपी ने सर्किट हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत
दमोह। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार गुरुवार को रेलवे स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, एसपी आनंद कलादगी, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे और एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।