सफाई के पहले और सफाई के बाद की तस्वीर कलेक्टर ने चलाया सफाई अभियान
टीकमगढ़ का ऐतिहासिक स्थान गाऊघाट कई सालों से कीचड़ में तब्दील था। इस स्थान की टीकमगढ़ कलेक्टर को जानकारी लगी तो आज सुबह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यहां भी सफाई अभियान शुरू कर दिया। दोनों तस्वीर है इसमें सफाई के पहले की और सफाई की बात की कलेक्टर साहब की सराहनीय पहल रंग लाई। और इसे अपने पुराने स्वरूप में बदलने का प्रयास किया हैं।
नगर पालिका सीएमओ को इसकी साफ सफाई और लाइटिंग पुताई करने के निर्देश दिए । ताकि यहां पर लोग आकर सुकून के पल बैठ सकें।
इस स्थान का नाम गऊघाट इसलिए है क्योंकि पुराने समय में यहां गायों को पानी पीने के लिए यह स्थान सुनिश्चित किया गया था।