हैदरगढ़: हुसैनाबाद पेट्रोल पंप के निकट बाइक-ऑटो की टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल, अस्पताल में इलाज जारी
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुसैनाबाद पेट्रोल पम्प के निकट एक बाइक और सीएनजी ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र का इलाज जारी है। भिलवल गांव निवासी नंन्हा प्रसाद अपने पुत्र सचिन के साथ गुरुवार करीब 12:30 बजे खरीददारी कर भिलवल घर लौट रहे थे।