राजपुर: खरीफ महाभियान 2026 का शुभारंभ, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
Rajpur, Buxar | Jun 12, 2026 राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ मौसम को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आत्मा के तत्वावधान में आयोजित खरीफ महाभियान 2026 के माध्यम से किसानों को कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं से जोड़ने तथा वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।किसानों को खरीफ सीजन में उपलब्ध विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।