पोहरी: पोहरी में गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी सुविधा, एसडीएम मोतीलाल अहिरवार रहे मौजूद
Pohri, Shivpuri | Apr 16, 2026 विपणन सहकारी समिति द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ एसडीएम मोतीलाल अहिरवार,नायब तहसीलदार सुनील यादव एवं नापतौल अधिकारी आर.के. चतुर्वेदी द्वारा किया गया।शुभारंभ के दौरान अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को किसानों को असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। यह जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे प्राप्त हुई।