आंधी का कहर: सिकतरी में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिरे, आपूर्ति ठप
गोंडा। क्षेत्र के गांव सिकतरी में बीती रात आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई है। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गांव में लगे बिजली के कई खंभे जड़ से उखड़कर धराशायी हो गए। इस दौरान एक खंभे पर लगा भारी-भरकम बिजली का ट्रांसफार्मर भी सीधे जमीन पर आ गिरा।
गनीमत यह रही कि हादसा रात के वक्त हुआ और उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, ट्रांसफार्मर गिरने और खंभे टूटने के कारण पूरे गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और गांव अंधेरे में डूब गया है।ग्रामीणों ने भी विभाग से जल्द से जल्द काम पूरा कर इस भीषण गर्मी में बिजली संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
Koil, Aligarh | Jun 4, 2026