बिहटा: सम्राट चौधरी का नाम नए सीएम के रूप में आने पर बिहटा में लोगों ने पटाखे फोड़कर और मिठाईयां बांटकर मनाया जश्न
Bihta, Patna | Apr 14, 2026 बिहटा में लोगों ने नए सीएम के रूप में सम्राट चौधरी का नाम सामने आने पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर पटाखे फोड़ते हुए और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मामला मंगलवार की रात्रि 8:15 के करीब की बताई जा रही है।