पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का सराहनीय कार्य*
*थाना इकोटेक प्रथम पुलिस व स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा जोन के संयुक्त प्रयास से जाली नोट की प्रिंटिग व तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 2549 जाली नोट (जिनकी कुल कीमत करीब 2,54,900/रुपये के जाली नोट), एक प्रिन्टर, कटिग की मशीन, एक गाडी स्कार्पियो बरामद।*
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 05.10.2026 को थाना इकोटेक प्रथम पुलिस व स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा जोन के संयुक्त प्रयास से जाली नोट की छपाई व तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त 1. बन्टी अत्री पुत्री रामपाल सिंह 2. खुशदिल पुत्र तेजवीर 3. उपेन्द्र कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह को सिरसा गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 100-100 रुपये के कुल 2549 जाली नोट जिनकी कुल कीमत करीब 2,54,900/रुपये के जाली नोट, एक प्रिन्टर जिससे नोटो की छपायी की जाती थी, कटिग की मशीन जिससे नोटो की कटिग की जाती थी, एक गाडी स्कार्पियो न0ं एचआर 30 एएफ 9184 को बरामद किया गया है।
*अपराध करने की तरीका-*
अभियुक्तों द्वारा असली नोट को स्केन कर प्रिन्टर की सहायता से उसी सिरीयल नम्बर के नोटों की छपायी की जाती थी तथा नोटों की कटाई हेतु स्केल मशीन का प्रयोग किया जाता था अभियुक्तगण द्वारा नकली नोटो की गड्डी तैयार कर गड्डी के उपर व नीचे पर असली नोटो को लगाया जाता था तथा प्रमाणित करने हेतु प्रत्येक गड्डी के सिरे पर कैनरा बैंक के डिपोजिट फार्म रबर बैन्ड से लगाकर असली नोटो के रुप में प्रयोग कर इस्तमाल में लाया जाता था।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. बन्टी अत्री पुत्री रामपाल सिंह निवासी पालर थाना टप्पल जिला अलीगढ उ0प्र0 उम्र- 23 वर्ष
2. खुशदिल पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम कसेरू थाना चन्डौस जिला अलीगढ उम्र- 21 वर्ष
3. उपेन्द्र कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम जला कसेरु थाना चन्डौस जिला अलीगढ उ0प्र0 उम्र- 25 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0स0 106/2026 धारा 178/179/180 बीएनएस थाना इकोटेक प्रथम गौतमबुद्धनगर।
*बरामदगी का विवरण*
1- 100-100 रुपये की कुल 2549 जिली नोट कुल कीमल 2,54,900/- रुपये
2- एक प्रिन्टर जिसके द्वारा जाली नोटो की प्रिन्टिग की जाती है
3- एक मशीन जिसके द्वारा नोटो की कटिग की जाती थी
4- एक कार स्कोर्पियो
5- 04 मोबाईल फोन मय आई0डी0 कार्ड व अन्य कागजात
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*