निवाई: झिलाय रोड़ व चैनपुरा रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का निरीक्षण सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने किया
Niwai, Tonk | Jul 12, 2025 शहर में चैनपुरा फाटक व झिलाय रोड़ फाटक पर बना रहे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सुधीर माथुर ने निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य अभियंता माथुर ने दी गई समय सीमा में निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।