निवाई: गांव राहोली पीएम श्री राउमावि में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस
Niwai, Tonk | Jul 11, 2025 पीएम श्री राउमावि राहोली में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 विद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर योगेंद्र सिंह नरूका ने जनसंख्या नियंत्रण पर जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की प्रभारी पूजा पाटीदार व किरण शर्मा ने बताया की जनसंख्या और विकास थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।