निवाई: निवाई थाना पुलिस ने एनडीपीएस में 11 माह से फरार वांछित आरोपी को थाना बरौनी से किया गिरफ्तार
Niwai, Tonk | Jul 12, 2025 अवैध मादक पदार्थ तस्करी एनडीपीएस में 11 माह से फरार चल रहे आरोपों को निवाई थाना पुलिस ने जिले के बरौनी थाना से गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रामजीलाल ने जानकारी देते हुए बताया DYSP मृत्युंजय मिश्रा के निकट सुपरविजन में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरजमल दरोगा पुत्र भुवना लाल उम्र 22 वर्ष निवासी राजपुर थाना काछोला भिलवाड़ा को गिरफ्तार किया है।