गौतम बुद्ध नगर: बम्बे पुलिया के समीप पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मौके से अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को एक शातिर अभियुक्त को संदिग्ध व्यवस्था में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अंकित के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के अपराधिक इतिहास के बारे में आसपास के जनपदों से जानकारी की जा रही है।