गौतम बुद्ध नगर: हिंडन पुस्ता रोड से पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व ज़िंदा कारतूस बरामद
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से रोहन के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।