गौतम बुद्ध नगर: तिलपता-रूपबास रोड के किनारे कबाड़ के गोदाम के समीप अचानक लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू
ग्रेटर नोएडा के तिलपता-रूपबास रोड के किनारे गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कबाड़ के गोदाम के समीप अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत से भीषण आग पर काबू पाया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है कि घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है, तथा आग को पूर्ण रूप से बुझा लिया गया है।