गौतम बुद्ध नगर: दादरी क्षेत्र में सूनी पड़ी ज्वेलरी की दुकान से लाखों रुपए के जेवर चुराकर चोर हुए फरार, घटना सीसीटीवी में कैद
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सूनी पड़ी ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं चोरी की सारी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुरुवार को थाना प्रभारी ने बताया है की पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।