चक्रधरपुर: एदेलबेड़ा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक की मौत
पश्चिमी सिंहभूम जिला की एदेलबेड़ा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चक्रधरपुर के बनमालीपुर निवासी डोबरो हेम्ब्रम के रूप में हुई है। हादसा एदेलबेड़ा के पास हुआ, जहां युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।