बीना: बंडा कांड के बाद कंजिया में महिलाओं का गुस्सा फूटा, शराब दुकान पर पथराव; तीन थानों की पुलिस तैनात
Bina, Sagar | Sep 11, 2026 तस्वीरें देखिए ग्राम कंजिया की। शुक्रवार को अचानक बड़ी तादाद में महिलाएं लामबंद होकर शराब दुकान पर पहुंच गईं। महिलाओं का गुस्सा देखते ही दुकान संचालक शटर गिराकर भाग खड़े हुए।आक्रोशित महिलाओं ने शराब दुकान पर जमकर पथराव किया। उनका कहना है कि गांव में शराब दुकान की वजह से आए दिन हंगामा होता है, लोग शराब पीकर उत्पात मचाते हैं।उन्होंने दुकान बंद करने की मांग की।