बालूमाथ: ओल्हेपाट गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में नाना-नाती सहित तीन घायल
बालूमाथ लातेहार मार्ग पर रविवार को ओल्हेपाट गांव के पास दो बाइक की टक्कर में नाना नाती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरक गांव निवासी सोमा लकड़ा 50वर्ष उनकी पुत्री रश्मि कुमारी 24 वर्ष एवं रश्मि कुमारी के पुत्र आयुष लकड़ा तीन वर्ष के रूप में हुई। सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सीएचसी इलाज किया गया।