बालूमाथ: महावीर मंदिर के पास कार की टक्कर से कांग्रेसी नेता घायल
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के महावीर मंदिर के पास एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से कांग्रेस पार्टी के नेता घायल हो गए। जिनकी पहचान बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के भामाशाह नगर मोहल्ला निवासी ब्रह्मदेव बैठा के पुत्र उपेंद्र रजक के रूप में हुई। जो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के साथ-साथ पूर्व में लातेहार जिला महासचिव रह चुके हैं। यह घटना थाना चौक से घर लौटने के दौरान घटीl