देवेंद्रनगर: 43 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद सेक्टर सुपरवाइजर राजेन्द्र सिंह को भावभीनी विदाई
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर के अंतर्गत बृजपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में 43 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के बाद सेक्टर सुपरवाइजर श्री राजेन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने उनके सेवाभाव, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल स्वास्थ्य विभाग