मिर्ज़ापुर: चिल्ह कोतवाली पुलिस ने 10-10 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चिल्ह कोतवाली में तैनात उप-निरीक्षक कुर्बान अली व उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर थाना चिल्ह क्षेत्र से दो अभियुक्तों राजेश कुमार पुत्र कलन्दर निवासी विष्णुपट्टी थाना चिल्ह व राकेश वर्मा पुत्र झक्कड वर्मा निवासी लखनपुर थाना चिल्ह को 10-10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा।