मिर्ज़ापुर: डब्ल्यूआईआईई के तत्वाधान में जलज डॉल्फिन सफारी द्वारा 125 नाविकों को जिला पंचायत सभागार में दिया गया प्रशिक्षण
जिला पंचायत के सभागार में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे डब्ल्यूआईआईई के तत्वाधान में जलज डॉल्फिन सफारी द्वारा 125 नाविकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन रहीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा हमारी धरोहर हैं। गंगा को बचाने का हर कदम उठाना है।