बिंदकी: इब्राहिमपुर में नहर के पास कैंटीन में सामान लेते समय विवाद के दौरान दो लोगों के साथ की गई मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के इब्राहिमपुर में नहर के पास कैंटीन में सामान लेने गए राजू निवासी गोविंदपुर तथा रज्जन निवासी शमशेर का पुरवा आदमपुर के साथ कहा सुनी के बाद मारपीट कर दी गई। राजू के भाई शिव कुमार ने मारपीट करने वाले संजय सिंह, बड़का, टीटू एवं द्वारिका के खिलाफ शुक्रवार की सुबह 6:00 मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू की।