असम के कार्बी आंगलोंग जिले के डोकमोका इलाके में एक काली स्कॉर्पियो ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय भागने लगा, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने पीछा किया। पीछा करने के दौरान स्कॉर्पियो का एक टायर फट गया, लेकिन चालक मेटल रिम पर ही कई किलोमीटर तक वाहन दौड़ाता रहा। भागने के दौरान वाहन ने कई अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी। आखिरकार नगांव जिले में पुलिस और स्थानीय लोगों ने वाहन को घेरकर रोक लिया।
.
.
.
.
#Assam #KarbiAnglong #Dokmoka #Nagaon #Scorpio #PoliceChase #RoadAccident #ViralVideo #AssamNews #NHPBharat