कोरबा: गुम मोबाइल से बढ़ रहे साइबर अपराध, कोरबा साइबर सेल ने व्यापारियों को दी नसीहत
Korba, Korba | Apr 19, 2026 गुम या चोरी हुए मोबाइल अब सिर्फ नुकसान नहीं, बल्कि बड़े अपराध का जरिया बनते जा रहे हैं। ऐसे में कोरबा साइबर सेल ने एक अहम पहल करते हुए मोबाइल व्यवसायियों को सतर्क रहने की सीख दी है। साइबर टीम ने व्यवसायियों को निर्देश दिए कि वे मोबाइल खरीद-बिक्री के दौरान ग्राहक की पूरी जानकारी रखें, IMEI नंबर की जांच करें और बिना बिल के मोबाइल का लेन-देन न करें।