मैनपुरी: नगर पालिका में भाजपा जिला अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
मैनपुरी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग को लेकर लगाए गए आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरी को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।