Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
maupolice
Previous slide
Next slide
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा अमर उजाला के संचालित "भविष्य ज्योति कार्यक्रम" के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। https://t.co/etaFynAVOF
Mau, Uttar Pradesh
| Jun 29, 2026
MORE NEWS
कोटेदार नहीं दे रहा राशन, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन #MAU #maunews
Maunath Bhanjan, Mau | Jun 29, 2026
विकास भवन में मनाया गया 20वां सांख्यिकी दिवस। जनपद मऊ के विकास भवन स्थित कार्यालय, अर्थ एवं संख्याधिकारी में आज 20वां सांख्यिकी दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांख्यिकी एवं आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में अग्रणी वैज्ञानिक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि सांख्यिकी दिवस वर्ष 2007 से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय महत्व की एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम "Unlocking the Potential of Administrative Data (प्रशासनिक डेटा की क्षमता को अनलॉक करना)" निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक डेटा का प्रभावी उपयोग कर सटीक नीतियों का निर्माण, जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा निर्णय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। इस दिशा में भारत सरकार द्वारा विकसित नेशनल डेटा एंड एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म (NDAP) एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से 52 से अधिक मंत्रालयों तथा 31 क्षेत्रों के आंकड़े एक ही मंच पर उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उन्होंने भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की स्थापना की तथा वर्ष 1955 से 1967 तक योजना आयोग के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए द्वितीय पंचवर्षीय योजना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान से देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिली। कार्यक्रम में सांख्यिकी के महत्व, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण तथा प्रशासनिक डेटा के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही युवाओं से सांख्यिकी के महत्व को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
Maunath Bhanjan, Mau | Jun 29, 2026
समाजवादी पार्टी कार्यालय मऊ में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वैश्य समाज के पुरोधा दानवीर भामाशाह जी की जयंती मऊ। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश एवं समाजवादी व्यापार सभा के निर्देश पर जनपद मऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में वैश्य समाज के गौरव, राष्ट्रभक्त, महान दानवीर एवं त्याग की प्रतिमूर्ति भामाशाह जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव एवं समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष श्री शिवम सोनी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि दानवीर भामाशाह जी केवल वैश्य समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्ष के समय अपना संपूर्ण धन राष्ट्र रक्षा एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित कर त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि समाज और राष्ट्र के हित को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की पक्षधर रही है। भामाशाह जी के आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष श्री शिवम सोनी ने कहा कि व्यापारियों और वैश्य समाज का देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भामाशाह जी का त्याग और समर्पण प्रत्येक व्यापारी एवं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सौहार्द, व्यापारी हितों की रक्षा तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी एवं समाजवादी व्यापार सभा के अंकित मद्धेशिया, शहनवाज आलम, रत्नेश भारती, प्रीतम मद्धेशिया, वेद सोनकर,मनीष साहू, मो0 अयूब,रामविलास यादव अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा वैश्य समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Maunath Bhanjan, Mau | Jun 29, 2026
लरेवा में शराब की दुकान का विरोध, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार #UPNews #Larewa #Protest
Maunath Bhanjan, Mau | Jun 29, 2026