अलवर: मांढण थाने में हरियाणा-राजस्थान पुलिस की बैठक का आयोजन, अंतरराज्यीय समन्वय पर चर्चा
Alwar, Alwar | Jun 22, 2026 हरियाणा व राजस्थान पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए समन्वय मजबूत किया है। मांढण पुलिस थाने में आयोजित बैठक में थाना अटेली के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। दोनों राज्यों के सीमावर्ती थानों के अधिकारियों ने अपराध रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की।