पन्ना: राष्ट्रीय सरपंच संघ ने पन्ना पहुंचे सीएम मोहन यादव को दिया ज्ञापन, ग्राम पंचायतों की समस्याओं के समाधान की मांग की
Panna, Panna | Dec 21, 2024 पन्ना। अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राष्ट्रीय सरपंच संघ की जिला इकाई ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन का नेतृत्व राष्ट्रीय सरपंच संघ जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव ने किया। ज्ञापन में ग्राम पंचायतों में आ रही समस्याओं के समाधान और सरपंचों को उनके अधिकार दिए जाने की मांग की गई है।