सिमरी: रसोई गैस केवाईसी अपडेट के नाम पर युवक से ₹76,600 की साइबर ठगी, थाने में शिकायत दर्ज
Simri, Buxar | Mar 10, 2026 लक्ष्मणपुर गांव में रसोई गैस के केवाईसी अपडेट के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस घटना में ठगों ने एक युवक से ओटीपी हासिल कर उसके बैंक खाते से 76,600 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित युवक सुमिरन कुमार ने साइबर थाने में आवेदन देकर मंगलवार की सुबह 11 बजे मामले की शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।