#सेवा_संकल्प_अभियान
सपनों को लक्ष्य बनाएं, सही योजना और निरंतर प्रयास से उन्हें साकार करें!
“मेरे सपनों का भारत” अभियान के अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), मेघनगर में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में 204 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। SDM थांदला श्री भास्कर गाचले ने विद्यार्थियों से उनके जीवन के लक्ष्य, रुचि एवं भविष्य की आकांक्षाओं को लेकर संवाद किया तथा स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उचित रणनीति, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. अर्चला श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं संचार कौशल के विकास पर जोर देते हुए पठन एवं लेखन क्षमता को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
3 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026