हसनगंज: थाना आसीवन पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ टॉप 10 के हिस्ट्रीशीटर अपराधी को भगवानदीन खेड़ा तिराहे से किया गिरफ्तार
उन्नाव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देश पर जनपद उन्नाव में लगातार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना आसीवन पुलिस ने टॉप 10 के हिस्ट्रीशीटर अपराधी संदीप सिंह पुत्र स्व0 रामशंकर सिंह नि0ग्राम भगवानदीनखेड़ा थाना आसीवन उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष को ग्राम भगवानदीन खेड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया